Posts

दंगा....

बारिश ने जमाई ऐसी कीच अबकी,      अक्ल ठिकाने आ गई है सबकी, लिबास तो नहीं बिगड़े, हृदय रंगे हुए है,                 सुना है फिर से दंगे हुए है. कुछ तो चिराग मिटे, कुछ बेघर ही हुए है, अभी और भी कितना टूटेगा क्या मालूम, अभी हाल-ए-समाज जर्जर हुए है, ये किस तिलिस्म की आगोस में हैं जहाँ वाले भगवान, बिगड़ा उनका नहीं जो दंगाई थे, इतिहास देखो जहाँ दंगा हुआ है, वो शान से फले-फुले हैं, बस हर बार जमींदोज तिरंगा हुआ है.

पहाड़

Image
ये पहाड़ है, प्रकृति का नजारा मात्र नहीं, यहाँ जीवन ही पहाड़ है, उम्र इंसान को ठहरा देती है, और ये आमा उम्र को ठहरा रही है. मेरी ईजा की उम्र ज्यादा तो नहीं थी 55-56 वर्ष की आयु में वो स्वर्गवासी हो गई थी. पर उनपर भी पहाड़ जैसा बोझ कुछ इस तरह ही था लगता है। कमर यूँही झुकी हुई थी, काम इस तरह ही कठिन। मैं अक्सर कहा करता था आराम कर आराम करने के दिन है। ये भी कोई काम करने के दिन है तो वो कहती कुछ नहीं थी बस मुझपर शादी का बोझ डालने को कहती थी और मैं हमेशा शादी की बात से भाग जाया करता, और मुद्दा यहीं समाप्त हो जाया करता. वो रोजमर्रा के इन्हीं कामों में और मैं अपने आप में अपनी दूसरी दुनिया बनाने में मग्न.  याद आता है हज़ारों फ़ीट ऊंची ऐसी पहाड़ियां जहां से कुछ गिर जाता तो वो नीचे 2-3 हजार फ़ीट की गहराई नापता। 2013 में मेरी एक मुंहबोली दीदी ऐसी ही पहाड़ी से गिर गई थी। मैं तो घर में न था पर लोगों ने बताया कि उनके शरीर को मात्र 5 किलो की थैली में भरके लाया गया था। इस तरह के कठिन जगहों में मेरी ईजा घास काटने जाती थी वो भी लगभग इतनी ही कमर झुकी झर्रियों से भरा चेहरा, मोतियाबिंद का ऑपरेशन के...

सपनों की कब्रगाह-: नौकरी

Image
तीन साल नौकरी के हो गए आज, सपनों के पेड़ बालमन से ही गहन जड़े जमाये हुए थे, जो कभी नाउम्मीदी के भयकंर दौर से गुजरे तो कभी उम्मीदों के चरमोत्कर्ष से। बड़ा गहरा दर्द सा जमा महसूस हो रहा है, कहने को पाया-खोया बहुत कुछ यहाँ आकर आंकलन करने का मन था तो लिखने बैठ गया। आज ही के दिन तीन वर्ष पूर्व सरकार की नौकरी करने को देहरादून शहर में प्रविष्ट हुआ था। नौकरी से वैसे तो पुराना नाता रहा है, प्रथम बार 12वीं करने के बाद  प्रयास शुरू कर दिया था। नौकरी का पहला अवसर सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेले के माध्यम से चयनित होकर एक सुरक्षा कम्पनी में चयन से मिला। चयन होने की थोड़ी-बहुत खुशी थी। BPL श्रेणी के अंतर्गत होने से फ्री ट्रेनिंग हेतु इसी शहर देहरादून का रूख हुआ। साल था 2009 जब 12वीं बस उत्तीर्ण ही कि थी, सेलाकुइं के निकट कहीं राजावाला के जंगल मे था वो ट्रेनिंग सेंटर जहाँ से मात्र 4 दिनों में ही मात्र 6000₹ जमा न कर सकने के कारण निष्काषित कर दिए गए थे। सपने टूटने का अनुभव तो बचपन से ही था, फिर भी रुआंसा सा मन लेकर वापसी की ओर रूख किया। जेब में टिकट के बराबर ही मात्र ₹ ...

आज मैं बेगार लिखता हूँ।

संघर्षों की लहरें नहीं, शांति का कगार लिखता हूँ, चमचमाते शहर नहीं, अंधकार का पहाड़ लिखता हूँ, ताजा समाचार नहीं, रात्रि छप जाने वाला अखबार लिखता हूँ, सपनों की कब्र पर महिनान्त म...

साला दोस्त

बात उन दिनों की है जब हम दुनिया की सैर किया करते थे, अलग-अलग देशों के नाम अपने अनुसार रख लिया करते थे। उस शाम एक अलग रूप देखने को मिला उसका जब हम अफ्रीकी देशों में घूमते हुए नया ब...

तो क्या....बुरा किया ?

"सुमन" की चाह में मैंने कंटकों से दूरी बना डाली         तो क्या.........बुरा किया??? अंधेरों की हुक़ूमत छीन कर सुबह बना डाली       तो क्या.......बुरा किया??? मैं ना कहता था कि एक दिन "सुमन" से सुरभ...