Posts

धरती

सुना तुम धरती बन गई हो, सुनो! खूब उर्वर होना, सूरज की चमक बिखेरना, नित नए आयाम उगाना, सींचना पानी देना। नए पुष्प ले आना, कांटे भी सजाना, सुनहरे मोती रखना सर माथे पर, इतिहास के पत्थरों को भी जिलाना, बदरा जो पड़ जाएं मायूस न होना, बरसात में भीगना और उर्वर हो जाना।

फाम

Image
याद कर लेता हूँ, रविवार को  या खाली पड़े समय में अक्सर, दिमाग की परतों में दबी हुई तुम उभर आती हो सम्मुख उसी रूप में, जैसे हुआ करती थी उन दिनों। फिर कुछ पल को लगता है, जैसे वक्त वहीं ठहर गया हो… तुम सामने हो, मैं वही हूँ, बस अब उन पलों को जीने का हक़ नहीं रहा।

प्रेम कहाँ था..?

याद करूँ तो, तुम कई थे, मैं कई था, कहानियाँ कई थी, प्रेम कहाँ था.? विषय था, मोह था, शब्द थे, कहानियां थी, प्रेम कहाँ था.?
क्या कहूँ!  कुछ कहानियां रह गई है शायद, फर्क कुछ नहीं है अब मेरा होना मजबूरियाँ रह गई है शायद..

वंशावली

विगत वर्ष मैंने प्रयास किया कि हमारी वंशावली बनाई जाय। जिससे कि ग्रामीण परिवेश में भूले जा चुके रिश्ते पुनर्जीवित हो सकें और इसके लिए बड़े भाई साहब की बनाई हुई वंशावली पर संशोधन करना था। मैंने विचार किया कि इसमें हमारी चेली-बेटियों का नाम भी सम्मलित किया जाना चाहिए ताकि हमारी भावी पीढ़ियाँ खून के रिश्ते को समझ सकें और फिर वैवाहिक सम्बन्धों में दूरी बना सके। दरअसल ऐसा करने के पीछे कारण था कि हमारे बगल में एक गाँव है जहाँ बहुत पुराने समय से इंटर कॉलेज है और पड़ोस उसके अड़ोस-पड़ोस के गाँव के बच्चे वहीं पढ़ने जाते हैं। ऐसे ही किसी कक्षा में पढ़ने वाले दो बच्चे मिलते हैं और प्रेम हो जाता है। उनके परिवारों का आपस में कोई रिश्ता न था तो प्रेम परवान चढ़ा और फिर लड़का सेना में भर्ती हो गया। तब इसने छुट्टी में आकर जैसा कि हमारे यहाँ प्रचलित है भगाकर विवाह कर लिया जो कि सामाजिक वैद्यता के साथ होता ही है। शादी हुई तो मालूम पड़ा कि उन दोनों की माताएं तो सगी ममेरी-फुफेरी बहनें हैं। अब क्या होता जब चिड़ियां चुग गई।खेत। दरअसल हमारी पड़ोस की एक दीदी का विवाह 1 गाँव छोड़कर तीसरे गाँव में हुआ था और उसकी मामा की बेटी ...

क्योंकि

लौट आना तुम्हारा, इतना भी मुश्किल नहीं, देख रहे हो, लौट आई सर्दी,  जून की बारिश में, क्योंकि! तुम, तुम हो, मैं नहीं, मैं, तुम नहीं हूँ इसलिए मुश्किल है, मेरा लौट आना , तुम्हारी शामों का हो जाना।

सुबह-सुबह

जेहनी सुकूँ मिले, चलो छेड़ो ऐसे राग को, ये नया कारोबार है, जरा यूँ सम्भालो, जैसे सुहागन सुहाग को, अरे रुको! हरियाली है बहुत, दुरस्त रखो दिमाग को, ये नई पौध है, यूँ न बिगाड़ो, जैसे दूब उजाड़ती है बाग को।   सुंदर बगिया बनाई है पूर्वसूरियों ने पर, जमाने की सोची थी तोड़ दी देखो,  पुष्पराज ने नई कपोलों की धाग को।

सोचता हूँ...

कई रोज से लिख नहीं पाया, याद रोज की है- आज बस में हूँ, वैसे ही जैसे आपने जिक्र किया था  सफर लम्बा है, बगल में अभी किशोर युवा लड़का है, जोकि स्पीकर में प्रेमिका से बतिया रहा है और चैट में किसी और से उसे मेरे या बस में किसी के होने से फर्क नहीं पड़ता। हाँ मैं कई रोज से सोच रहा हूँ जो उसमें आता हूँ. सोचता हूँ, रात के अंधेरे मेंज़ चमकती गाड़ियों की हेडलाइटें क्या बयां कर रही होती है... फिर सोचता हूँ, सुबह-सबेरे, नहा-धोकर, माथे में तुम्हारे छोटी सी लाल बिंदी जँचती तो होगी न फिर सोचता हूँ किसी रोज बड़ी सी बिंदिया तुम्हारे चेहरे को चार चाँद लगा देती होगी... फिर लिखूंगा... सप्रेम💐

जन्मबार

   अप्रैल का यह दिन मई में याद आया,               माफ करना बलना,   तुमने सदा याद रखा, मैंने हर बार भुलाया।

खग ही जाने खग की भाषा

खग ही जाने खग की भाषा प्रेम करने वाला ही जाने प्रेम क्या है  मुझे तुमसे या तुमसे पहले भी कइयों से जुड़ाव रहा लगाव रहा तुम्हारे बाद भी है और ऐसा नहीं कि आकर्षण होना बंद हो गया है।  मार्ग है यह होता ही है।  हाँ पर अब बचपना नहीं है, खुद तक सीमित है और सबसे जरूरी क़ि तुम एक मानक रेखा सी हो पीछे एक रबड़ से पेंसिल जैसा सब मिट जाता है पर यह ख्वाब की रेखा जैसे पहली दफा गहरे रंग से रंग दिया गया हो न तो मिटता है और न दबता है। एक और रंग जो तुमसे पीछे भी उभरता है शायद वो तुमसे छुपा भी नहीं है। बहरहाल जियो जी भर कर बस खुद को पहले नहीं बताया अब बताना, महीने के जड़-टुक्के में खबर लिख भेजना। खूब प्रेम करना, प्रेम देना परिवेश खुशनुमा करना।

मोहोब्बत

इश्क़ भला कैसे दोतरफा होता है,   इश्क़ की दोषी होती है निगाहें, निगाहें होती है केवल एक तरफ़ा,              सीधी और सामने। फर्क जज्बातों का है हालातों का है, मैं उस जैसा नहीं फेर सकता कलम बस इतना है कि मेरे परिवेश में निर्णय की परवरिश नहीं हुई जिसका मैं भोगी हूँ।

बात उन दिनों की है।

साल बीत रहा है खैर खबर की बात है। बात उन दिनों की है,  न तुझमें थी अल्हड़ता न मुझमें अल्हड़ता थी तब, तुम थे सभ्य, संयमी, शिष्ट पर मैं था जरा भीरू जब, क्यों नहीं बढ़ सके आगे सोचता हूँ,  मैं खुली किताब सा सिर्फ पढ़ाने को था, तुम नवेली कलम सी भरी बस उतारू सारे शब्द उतारने को, मैं जरा गौर से झाँकता हूँ अब तो पाता हूँ कि नवेली कलम नवेली नहीं थी एक डायरी समेटे कई राज दफन करती रहती थी वो, शायद खुल सकती थी उसकी लेखनी पर मैं ही मूरख था कभी उसे पढ़ने की कोशिश ही नहीं की। चलो याद करता हूँ तुम्हें कई दफा सोचते हुए बता दूँ अकेले में, जान लो।        खुश हूँ, तुम खुश हो, जानकर..? तुम्हें एक हसीं सफर का ख्वाब मानकर।
Image
दिल में उग आई हैं इतनी उलझनों की झाड़ियाँ     तेरी यादों के जो बाग़ीचे थे जंगल हो गए...
खुद को गिराने में खुद भी भूमिका तो रही होगी, उन्हें अंधेरा लगा हमारे हृदय में बहुत। अंधेरा न सही खैर धूमिका तो रही होगी।
करनी पड़ती है जल से गहरी दोस्ती, आसाँ नहीं सफर-ए-सैल।            सब कुछ नजर भर से है यहाँ, परिधान हो बेशमीमती पहने, या फिर  हो मन का मैल।।
ख्वाब देखा पर उसका मुकम्मल अंजाम न हो सका, शहर वहीं रहा, सफर वही रहा हासिल मुकाम न हो सका.. मैं अपनी तरफ जरा जल्दी में था, वो अपनी बानगी में मग्न थे,  शहर तो बस गया ख्वाबों का, बस शहरयार न बन सके।

बबा की पहली बरसी

पिता-पुत्र से अधिक, ज्यूँ राह के दो पथिक, भोलौलो सीखा, जागर सीखे,  सीखे किस्से, सीखी आपसे कहानियाँ,    बेशक आपने अपनी दुनिया सिखाई, पर आज वह सब ही दे रहा दूर तक दिखाई, आपसे सीखी ताश की पहचान, संग ही जाम छलका मिटाई थकान, अक्सर ईजा पर बहुत लिखा मैंने पर, बबा! आप मेरे लेखों में समाते ही नहीं, आपकी इच्छाओं और रुचियों का स्थान हमेशा सर्वोच्च है और रहेगा।

शुभकामना संदेश..

 सप्तपदी देखी तेरी, सुकूँ भी देखा चेहरे पर,         निभते विधान भी देखा और      नव पथ गमन का परिधान भी देखा। बस इतना कहना है ख्वाब शहर के वाशिंदे तुझे:-    सजी-धजी भी तुम कलन्दर सी लगी, हालाँकि तुम हर हाल में मुझे सुंदर ही लगी..! टीस ये है कि:-  सोचता हूँ होता संग तेरे, बस तोड़ ये डंडीर न सका,           प्रेम भरा था हृदय में मेरे भी,    मैं हनुमान न बन सका, सीना चीर न सका।                                                14.05.2025

उजला सा है

    ये श्वेत कुछ जला सा है, ठहराव देखिए उसकी लगता है,  वो शख्स दूर तक चला सा है, देख रहा हूँ ये मद्धम अंधियारा, ये अंधियारा कुछ उजला सा है,     ये श्वेत कुछ जला सा है।     वो गाँव से आया था, गाँव को सीने में लेकर कुछ अजीब नजरों से देखता है, वो शहर में आकर   जान लो ये शख्स नया नहीं है बस अनेला सा है            ये श्वेत कुछ जला सा है।     मेरे किरदार में हँसे जा रहे है इस कदर,  मेरा लिहाफ जैसे चलता फिरता चुटकुला सा है            ये श्वेत कुछ जला सा है,       ये अंधियारा कुछ उजला सा है। *अनेला - यह शब्द कुमाउनी में ऐसे गाय/बछड़े के लिए प्रयुक्त होता है जो पहली बार गौशाला से बाहर निकला हो, आम तौर पर जीवन भर बंधे रहने के कारण उसके लिए बाहर निकलना और चलना भी अजीब सा अनुभव होता है। ऐसे ही व्यक्ति जब शहर की भीड़ में अचानक गाँव से आकर शामिल होता है तो कुछ ऐसा ही व्यवहार करता है।

स्त्री का घर होना..

बड़ी बातों में मर्दाना, गौरव समझते हैं आप....! एक स्त्री का घर होना, आसान समझते हैं आप..! आपका घर सँवरा है, आपके रिश्ते सँवरे हैं, बाल सँवरे हैं, बच्चे भी सँवरे हैं, स्त्री के होने भर से, समाज के हर पहलू सँवरे हैं. सोच कर देखें..! करते रहे जो आजीवन आपका अनादर, कौन निभाये वो रिश्ते-नाते, राठ-बिरादर, आप तो काट चुके थे कन्नी, मान चुके थे सबको बेगाना, फिर कहता हूं छोड़ दो ये बिन बात का मर्दाना, स्त्री का सम हो जाना नहीं है कोई पाप, एक स्त्री का घर होना, आसान समझते हैं आप..!